संतकबीरनगर / खलीलाबाद
प्रभारी चौकी गोला बाजार द्वारा घर से नाराज होकर निकली लड़की को परिजनों को किया गया सुपुर्द

आज दिनांक 20.03.2021 को समय करीब 18.45 बजे प्रभारी चौकी गोला बाजार श्रीमती प्रतिभा सिंह द्वारा पैदल गश्त के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि एक लड़की मुखलिशपुर रेलवे क्रासिंग के पास बहुत देर से खड़ी है, इस सूचना पर प्रभौरी चौकी द्वारा पहुंचकर उस लड़की चौकी पर लाया गया । लड़की से नाम पता पूंछने पर उसने अपना नाम पुनीता पुत्री श्रीरामा निवासी ग्राम भखरा थाना खजनी जनपद गोरखपुर उम्र करीब 20 वर्ष बताया तथा अकेले घूमने के संबंध मे पूछा गया तो उसने बताया कि वह अपने घर से नाराज हो कर चली आयी थी । प्रभारी चौकी गोला बाजार द्वारा तत्काल उक्त लड़की के परिजनों से संपर्क कर परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया । परिजनों द्वारा संतकबीरनगर पुलिस का ह्रदयातल से धन्यवाद दिया गया ।