संतकबीरनगर
एनडीपीएस एक्ट में अभियुक्त को 02 वर्ष 05 माह के कारावास व 5000 रु0 के अर्थदण्ड से किया गया दण्डित
दिनांक 18.03.2021 को श्रीमान विशेष न्यायाधीश (एस0सी0/एस0टी0एक्ट), जनपद सन्तकबीरनगर द्वारा थाना मेंहदावल पर पंजीकृत मु0अ0सं0 250/2018 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के मामलें में दोषसिद्ध अभियुक्त नाम पता बृजेश गौड़ उर्फ नूरे पुत्र ऋषिमुनि उर्फ ऋषिकेश निवासी महुली खास थाना महुली जनपद संतकबीरनगर को अन्तर्गत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अपराध में 02 वर्ष 05 माह के कारावास व 5,000 /- रुपये के अर्थदण्ड व अर्थदण्ड न अदा करने पर एक माह के अतिरिक्त कारावास के दण्ड से दण्डित किया गया ।
विदित हो कि दिनांक 22.09.2018 को वादी मुकदमा उ0नि0 श्री रामभवन यादव थाना मेंहदावल द्वारा अभियुक्त उपरोक्त के कब्जे से एक झोले में 01 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया था । जिसके सम्बन्ध में दिनांक 22.09.2018 को थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 सरोज कुमार वर्मा द्वारा सम्पादित की गयी थी ।