राष्ट्रीय अध्यक्ष सपा अखिलेश यादव पर फर्जी मुकदमा को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन कल
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय
अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुरादाबाद में पत्रकारों द्वारा किये गए बदसलूकी एवं भाजपा
सरकार द्वारा दर्ज किये गए फर्जी मुकदमें के सम्बन्ध में *
जिला अध्यक्ष गौहर अली खां की नेतृत्व में
राज्यपाल महोदया को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी महोदया जनपद सन्त कबीर नगर को कल दिनांक 18 मार्च दिन बृहस्पतिवार को समय प्रातः 10 बजे जिलाधिकारी कार्यालय पर दिया जायेगा।
अतः समाजवादी पार्टी के सभी पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि जिलाधिकारी कार्यालय पर समय से उपस्थित होने का कष्ट करें।