सर्वसमाज के साथ मुस्लिम मतदाताओं के सिर चढ़कर बोल रहा है “दिगपाल” का जादू
दिगपाल पाल अपने चुनावी रणक्षेत्र के छितही गाँव पहुंचे जहाँ उनके स्वागत में उमड़ी अल्पसंख्यक मतदाताओं की भारी भीड़…
मुस्लिम समाज के साथ साथ सर्वसमजाज के आशीर्वाद और यहां की जनता के आशीर्वाद से जीत रहें है हम चुनाव:-दिग्पाल पाल प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य……..


संतकबीरनगर :- यूं तो भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ अल्पसंख्यको की नाराजगी जग जाहिर है, अल्पसंख्यको का एक बड़ा वर्ग बीजेपी से हमेशा खफा ही नजर आता है। बीजेपी से नाराज रहने वाले मुस्लिम वोटर यदि किसी बीजेपी नेता का जीजान से स्वागत करें तो ये नजारा आपको भी चौंका सकता है। जी हां हम बात कर रहे हैं यूपी के संतकबीरनगर जिले की जहाँ के वार्ड नम्बर 23 में चुनावी प्रचार प्रसार और जनसमर्थन जुटाने अपने बड़े काफ़िले के साथ पहुंचे जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी बीजेपी नेता और निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख नाथनगर दिगपाल पाल का तमाम मुस्लिम मतदाताओं ने जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। सर्वसमाज के साथ मुस्लिमों के बीच अपार लोकप्रियता हासिल करने वाले बीजेपी नेता दिगपाल पाल त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बतौर जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने की कवायद में बीजेपी नेता दिगपाल पाल आज अपने चुनावी रणक्षेत्र वार्ड नम्बर 23 के छितही गाँव पहुंचे जहाँ उनके स्वागत में उमड़ी अल्पसंख्यक मतदाताओं की भीड़ ने ये साफ इशारा किया कि इस बार के चुनाव में दिगपाल पाल बड़े अंतर से चुनाव जीतने जा रहे है। आपको बता दें कि बतौर नाथनगर ब्लॉक प्रमुख के अपने कार्यकाल के दौरान पीएम मोदी के विजन सबका साथ सबका विकास की सोंच के साथ जनता के सुख दुख में सम्मलित होने वाले निवर्तमान प्रमुख और वार्ड नम्बर 23 के प्रत्याशी दिगपाल पाल के स्वागत में उमड़ी अल्पसंख्यक मतदाताओं की भीड़ से जुड़ी तस्वीरों को आप भी देखे, तस्वीरों में आपको इस बात का साफ इशारा मिल जाएगा कि अल्पसंख्यक बाहुल्य छितही के मुस्लिम मतदाताओं में बीजेपी नेता दिगपाल पाल का क्या क्रेज है। दर्जनों गाड़ियों के काफ़िले के साथ बीजेपी नेता दिगपाल पाल जैसे ही छितही गाँव पहुंचे वैसे ही मुस्लिम मतदाताओं ने उन्हें हाथों हाथ लेते हुए उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान हमारे संवाददाता ने मुस्लिम वोटरों से बीजेपी नेता दिगपाल पाल की जीत के सम्भावनाओं से जुड़े सवाल के साथ ये भी प्रश्न पूँछे कि एक बीजेपी नेता का ऐसा स्वागत क्यों किया जा रहा है।संवाददाता के इस सवाल पर मुस्लिम मतदाताओं का साफ कहना था कि दिगपाल पाल से बेहतर उम्मीदवार उनके लिए कोई और नही, मुस्लिम मतदाताओं ने बताया कि सर्वसमजाज के लिए जीने वाले दिगपाल ही हमारे लीडर है जिनका चुनाव जीतना तय है। इस दौरान हमारे संवाददाता ने *बीजेपी नेता निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख नाथनगर और जिला पंचायत वार्ड नम्बर 23 के प्रत्याशी दिगपाल पाल से भी बातचीत की जिसमे उन्होंने बताया कि सर्वसमजाज के आशीर्वाद और यहां की जनता के आशीर्वाद से वो चुनाव जीत रहे हैं। इस दौरान उन्होंने परशीमन का हवाला देते हुए कहा कि यदि जिला पंचायत अध्यक्ष पद की सीट सामान्य होती है तो वो अध्यक्ष पद के लिए भी चुनावी मैदान में होंगे।*