भोजन सेवा से अनुभूति हो रही है सद्गुरु कबीर साहब की कृपा दृष्टि – राम शरण दास

सन्त कबीर नगर – सद्गुरु कबीर भोजन सेवा का जबसे संचालन की जिम्मेदारी निभा रहा हूं तबसे एक अलग तरह की अनुभूति हो रही है भोजन सेवा से सद्गुरु साहब की कृपा दृष्टि की अनुभूति हो रही है ।

उक्त बाते सद्गुरु कबीर भोजन सेवा का संचालन की जिम्मेदारी निभा रहे राम शरण दास ने कही । उन्होने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि महाराज ( महंथ विचार दास ) जी के कृपा दृष्टि द्वारा हमे भोजन सेवा संचालन की जिम्मेदारी मिली है । जबसे भोजन सेवा का संचालन कर रहा हूं तबसे सद्गुरु कबीर साहब की कृपा दृष्टि का अनुभव प्राप्त हो रहा है । इस दौरान लखनऊ से आये श्रद्धालुओ का एक ग्रुप ने बताया कि सद्गुरु कबीर साहब के इस निर्वाण स्थली पर भोजन सेवा की व्यवस्था बहुत अच्छा है इससे हम श्रद्धालु जन बहुत खुश है इसका संचालन इसी तरह से चलता रहे यह बहुत नेक काम है ।
बताते चले कि सूफी सन्त सद्गुरु कबीर साहब के ” भूखे को भोजन , नंगे को चीर ” धार्मिक उपदेश से प्रभावित नाशिक की सुप्रसिद्ध कम्पनी रीलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी के डायरेक्टर अब्दुल्ला खान के आर्थिक सहयोग से दो फरवरी से संचालित हो रहा है । जिसके संचालन की जिम्मेदारी कबीर मठ के मठाधीश महंथ विचार दास के शिष्य राम शरण दास द्वारा निभाया जा रहा है नियमित रूप से यहां सुबह नौ बजे से देर रात नौ बजे तक भोजन का सेवा दिया जाता है ।