नवरात्रि का पावन पर्व देश वासियों को देता है भाई चारा का संदेश – रमेश चन्द्र यादव
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी

नवरात्रि के पावन पर्व पर रमेश चन्द्र यादव ने क्षेत्र वासियों को दिया शुभकामनाएं एवं बधाईयां।
समाजवादी पार्टी के विधान सभा अध्यक्ष खलीलाबाद एवं जिला पंचायत सदस्य वार्ड नम्बर 17 के प्रत्याशी रमेश चन्द्र यादव ने आज महा शिवरात्रि के पावन पर्व पर समस्त क्षेत्र वासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाईयां दी हैं।
उन्होने आज मीरगंज मेले में आखिरी समय तक शिव भक्तों का स्वागत और अभिनन्दन करते हुए मेले की शान बढाते रहे आर मेले में आने जाने वाले लोगों से गले मिल कर महा शिवरात्रि के पावन पर्व की बधाईयां देते रहे।
जिससे मेले में आने वाले शिव भक्तों में काफी हर्ष उल्लास देखा गया।
पूछे जाने पर श्री यादव ने कहा कि मेले में बड़ी संख्या में आये शिव भक्तों की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ जिसेसे हृदय को काफी प्रसन्नता हुई।
रमेश चन्द्र यादव ने आगे कहा कि यह महा पवन पर्व शिवरात्रि देश की एकता अखंडता और भाईचारा का संदेश देता है। जिससे हमारे देश की गंगा जमुनी तहज़ीब को बल मिलता है।
उनके साथ मेला परिसर में काफी संख्या में सहयोगी उपस्थिति रहे जिन्होंने श्री यादव के साथ कंधे से कंधा मिला कर शिव भक्तों के सेवा करते हुये बधाईयां देते रहे।