संतकबीरनगर
10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक जनपद सन्तकबीरनगर डॉ0 कौस्तुभ के निर्देशन मे आगामी त्यौहार शिवरात्रि, होली व पंचायत चुनाव के दृष्टिगत अवैध शराब निष्कर्षण व बिक्री के विरुद्ध चलाये गये अभियान के अन्तर्गत जनपद के समस्त थानाक्षेत्रों मे अभियान चलाया गया जिसका विवरण निम्नवत है-
थाना धनघटा पुलिस द्वारा 10 ली0 अवैध कच्ची शराब के साथ 01 अभियुक्त नाम पता बृजभान पुत्र नन्दलाल निवासी मझगांवा थाना महुली जनपद सन्तकबीरनगर को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर थाना धनघटा पर मु0अ0सं0 117/21 धारा 60 (1) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण– उ0नि0 अरुण कुमार पाण्डेय, हे0का0 रामप्रीत ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 01 अभियुक्त गिरफ्तार
• थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा 151 / 107 / 116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 1488 द्वारा दो पक्षों में हो रहे मारपीट / विवाद को कराया गया शान्त – पीआरवी 1488 को थाना महुली क्षेत्रांतर्गत डोमडीह से इवेन्ट संख्या 06869 से कालर ने किसी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट / विवाद होने के संबन्ध में सूचना दिया, सूचना मिलते ही पीआरवी कर्मियों द्वारा घटना स्थल पर 05 मिनट में पहुंचकर विवाद को शान्त कराकर प्रतिवादी को विधिक कार्यवाही हेतु थाना महुली के सुपुर्द किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटना स्थल पर समय से पहुंचकर विवाद को शान्त कराकर एक बड़ी घटना घटित होने से बचा लिया गया, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गई ।
पीआरवी स्टाफ –मु0आ0 विनोद ओझा, आ0 अभय सिंह, हो0चा0 वीरेन्द्र चौधरी ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 104 वाहनो से 84500 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया
आज दिनांक 11.03.2021 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 104 वाहनो से 84500 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।