संतकबीरनगर
मिशन शक्ति अभियान / एन्टीरोमियो चेकिंग

दिनांक 11.03.2021 को प्रभारी एण्टी रोमियों उ0नि0 श्रीमती गौरी शुक्ला मय टीम द्वारा तामेश्वरनाथ मन्दिर परिसर में ड्यूटी के दौरान अशोभनीय कृत्य करते / बेवजह धूमते हुए 11 लोगों के विरुद्ध महिलाओं / युवतियों की असुविधा को देखते हुए धारा 290 भा0द0वि0 के तहत कार्यवाही करते हुए बन्धपत्र भरवाया गया तथा 15 सोहदों से माफीनामा लेते हुए हिदायत देने के उपरान्त छोड़ा गया साथ ही एण्टी रोमियों टीम द्वारा अन्य स्थानों पर बालिकाओं / महिलाओं से उनकी सुरक्षा के संबन्ध मे वार्ता की गई व उ0प्र0 पुलिस द्वारा चलायी जा रही सुरक्षा संबन्धित एप्प / 112 / वुमेन पावर हेल्प लाइन 1090 / यूपी कॉप / 181, पुलिस कंट्रोल नंबर 112 चाइल्ड हेल्प लाइन-1098 के बारें में जानकारी देकर थाने के मोबाइल नम्बरों से अवगत कराया गया ।