पावन पर्व महाशिवरात्रि देता है एकता अखंडता और भाईचारा का संदेश – मुन्ना पठान
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
ग्राम पंचायत प्रत्याशी ने ग्राम वासियों,जनपद वासियों तथा देश वासियों को दी पावन पर्व महा शिवरात्रि की शुभकामनायें एवं मुबारकबाद।
बघौली ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिसवा पठान के प्रधान पद के प्रत्याशी मुन्ना पठान ने ग्राम पंचायत की सम्मानित जनता को पावन पर्व महा शिवरात्रि की शुभकामनाएं, बधाईयां एवं मुबारकबाद दी है।

ग्राम वासियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी मुन्ना पठान ने कहा कि महा शिवरात्रि का पावन पर्व हमारे देश वासियों को एकता और अखंडता का संदेश देता है। और हिन्दुस्तानी परम्परा के अनुसार यह एक बड़ा पर्व है जिसमें भगवान शिव की पूजा अर्चना की जाती है।
श्री पठान ने आगे कहा कि हमारे देश की परम्परा के अनुसार देश में कोई भी तेवहार होता है तो सभी धर्मों के लोग एकता और भाई चारा के लिए एक दूसरे को बधाईयां शुभकामनाएं और मुबारकबाद देते हैं।
ताकि हमारे देश की एकता अखंडता कायम रहे और सभी जातियों धर्मों के लोगों में एकता और भाईचारा बनी रहे।