बाराबंकी
थाना जैदपुर पुलिस ने लगभग 15 लाख कीमती 25-25 ग्राम मारफीन के साथ 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में चोरों/लुटेरों एवं वांछितों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में आज दिनांक 14.08.2019 को प्रभारी निरीक्षक जैदपुर श्री अमरेश सिंह बघेल के कुशल नेतृत्व में थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर हरख चौराहा थाना जैदपुर से समय 05.25 बजे 02 अभियुक्तगण राजेन्द्र प्रसाद पुत्र अमर सिंह निवासी पिपरहा थाना सतरिख जनपद बाराबंकी व सहदेव पुत्र येधा निवासी डफरपुर थाना कोठी जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार कर कब्जे से 25-25 ग्राम नाजायज मारफीन (कीमत लगभग 15 लाख) बरामद किया गया। अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना जैदपुर में मु0अ0सं0 274-275/19 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
- राजेन्द्र प्रसाद पुत्र अमर सिंह निवासी पिपरहा थाना सतरिख जनपद बाराबंकी।
- सहदेव पुत्र येधा निवासी डफरपुर थाना कोठी जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
आज दिनांक 14.08.2019 को समय 05.25 बजे हरख चौराहा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
बरामदगी
25-25 ग्राम कुल 50 ग्राम नाजायज मारफीन (कीमत लगभग 15 लाख रुपये ।)
पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक जैदपुर अमरेश सिंह बघेल जनपद बाराबंकी।
- अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक धनन्जय सिंह थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 वीरेन्द्र बहादुर सिंह थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
- का0 पवन सिंह थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
- का0 शहनवाज थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
