थाना महुली पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी में वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
संतकबीरनगर

*थानाध्यक्ष महुली धर्मेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व* में मु0अ0सं0 61 / 2021 धारा 41 / 411 / 420 / 467 / 468 / 471 भादवि में वाँछित अभियुक्त नाम पता *अनुज यादव पुत्र पारस यादव निवासी बुढ़ियाबारी थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर* को गिरफ्तार किया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण¬*
01- अनुज यादव पुत्र पारस यादव निवासी बुढ़ियाबारी थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर ।
*विवरण*¬ – दिनांक 24.02.2021 को समय करीब 8.30 बजे उ0नि0 वीरेन्द्र सिंह यादव, उ0नि0 श्री जितेन्द्र कुमार सिंह के साथ अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लखनापार तिराहे पर मौजूद थे कि मैनसिंर की तरफ से एक व्यक्ति एचएफ डीलक्स ( रजि0नं0- यूपी 32 बीएफ 4345 कूट रचित) लेकर आ रहा था जिसे रोकने का इशारा किया गया तो भागने लगा जिसे किसी तरह घेर कर पकड़ा गया था ।
अभियुक्त से पूछताछ की गयी तो ज्ञात हुआ था कि अभियुक्त अपने साथी अनुज यादव पुत्र पारस यादव निवासी बुढियाबारी डोहरिया बाजार थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर के साथ सहजनवा बाजार जनपद गोरखपुर से उक्त गाड़ी एचएफ डीलक्स (रजि0 नम्बर यूपी 58 जे0 6628 – असली रजिस्ट्रेशन नं0) को चुराया था । जिसमें आज दिनांक 05.03.2021 को उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
*गिरफ्तारी टीम का विवरण*- उ0नि0 धर्मेन्द्र यादव, का0 शिव चौरसिया ।