संतकबीरनगर
शादी का झांसा देकर 03 वर्ष से दुष्कर्म करने के मामलें में वाँछित 02 अभियुक्तगणों को किया गया गिरफ्तार

जनपद में *मिशन शक्ति अभियान* के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *डॉ कौस्तुभ* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह* के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी धनघटा अम्बरीष भदौरिया* के निकट पर्यवेक्षण में थाना धनघटा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 76/21 धारा 376/315/504/506 भा0द0वि0 मे वांछित अभियुक्तगण नाम पता 1- शैलेश 2- उमेश पुत्रगण ब्रह्मदेव राजभर निवासीगण सिरसी थाना धनघटा जनपद सन्तकबीरनगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
विदित हो कि उक्त अभियुक्त शैलेश द्वारा 03 वर्ष पूर्व से दिनांक 08.02.2021 तक वादिनी के साथ शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर दुष्कर्म की घटना कारित करता रहा तथा इसी बीच 02 बार गर्भवती होने पर गर्भपात भी करवाया गया । दिनांक 08.02.2021 को वादिनी के साथ शादी करने से इंकार कर दिया गया तथा अभियुक्त शैलेश के भाई उमेश द्वारा वादिनी को भद्दी – भद्दी गालिया देते हुए जान से मारने की धमकी दी गयी जिसके उपरान्त वादिनी द्वारा दिनांक 22.02.2021 को थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए दिनांक 05.023.2021 को थाना धनघटा पुलिस द्वारा उक्त दोनों वाँछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करके माननीय न्यायालय रवाना किया गया है ।
*गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण*- प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा रविन्द्र कुमार गौतम, उ0नि0 मनोज कुमार पटेल, का0 प्रवीन तिवारी, का0 राजन खरवार ।