संतकबीरनगर
पुलिस अधीक्षक सन्तकबीरनगर डॉ0 कौस्तुभ के निर्देशन में जनपद के समस्त थानाक्षेत्रों में क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ चौपाल का किया गया आयोजन

आज दिनांक 05.03.2021 को पुलिस अधीक्षक जनपद सन्तकबीरनगर डॉ0 कौस्तुभ के निर्देशन में आगामी त्यौहार शिवरात्रि / होली व पंचाय़त चुनाव के दृष्टिगत जनपद के समस्त थानाक्षेत्रों में सभ्रान्त व्यक्तियों के साथ चौपाल लगाकर क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था कायम करने व निर्विघ्नरुप से चुनावों को सम्पन्न कराने हेतु वार्ता की गयी । थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रान्तर्गत चौकी काँटे के चंगेरा मंगेरा में प्रभारी चौकी बलराम पाण्डेय, थाना धर्मसिंहवा के ग्राम मुसहरा में प्रभारी निरीक्षक थाना धर्मसिंहवा विनय कुमार पाठक, थाना महुली के चौकी जगदीशपुर के सकरैचा में थानाध्यक्ष महुली श्री धर्मेन्द्र कुमार सिंह द्वारा चौपाल लगाकर क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ वार्ता की गयी तथा किसी भी असहज स्थिति के उत्पन्न होने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करने हेतु बताया गया तथा स्थानीय पुलिस अधिकारियों / कर्मचारियों के विजिटिंग कार्ड वितरित किये गये । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दिए गये निर्देश के अनुक्रम में संवेदनशील / अतिसंवेदनशील गावों का चन्हिकरण व पोलिंग बूथों पर भ्रमण करने, प्रत्येक गांव में ग्राम सुरक्षा समितियो का पुनः गठन कर क्रियाशील करने के तहत उक्त कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है ।