संतकबीरनगर

अपर पुलिस अधीक्षक जनपद सन्तकबीरनगर द्वारा थाना धनघटा पर आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गयी तथा अधिकारियों / कर्मचारियों के साथ की गयी गोष्ठी
आज दिनांक 04.03.2021 को पुलिस अधीक्षक सन्तकबीरनगर डॉ0 कौस्तुभ के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सन्तकबीरनगर सन्तोष कुमार सिंह द्वारा थाना धनघटा पर आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया । अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा चौकी प्रभारियों / बीट उपनिरीक्षकों से पंचायत चुनाव के दृष्टिगत अपराधी किस्म व चुनाव प्रभावित करने वाले व्यक्तियों की जानकारी ली गयी एवं अपराधियों पर नकेल कसने व अपराधों में कमी लाने हेतु निर्देश दिए गये जिससे भयमुक्त माहौल में चुनाव सम्पन्न कराया जा सके । महोदय द्वारा संवेदनशील / अतिसंवेदनशील गावों का चन्हिकरण व भ्रमण करने, प्रत्येक गांव में ग्राम सुरक्षा समितियो का पुनः गठन कर क्रियाशील करने,रिपोर्टिंग चौकियों के निर्माण करने व जनपदीय सीमा पर स्थित चौकियों / बाजारों / कस्बों में सीसीटीवी लगवाने हेतु बताया गया । गोष्ठी के दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा श्री रविन्द्र कुमार गौतम सहित समस्त चौकी प्रभारी व बीट उपनिरीक्षकगण उपस्थित रहे ।