जिला समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक 06/03/2021 को

संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
समाजवादी पार्टी जिला इकाई की मासिक बैठक दिनांक 6 मार्च 2021 दिन शनिवार को दिन में 10 बजे से जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय खलीलाबाद जनपद सन्त कबीर नगर पर जिलाध्यक्ष गौहर अली खान के अध्यक्षता में की जाएगी।
जिसमें जिला संगठन के समस्त पदाधिकारी,सांसद/पूर्व सांसद, विधायक/पूर्व विधायक, विधानसभा क्षेत्रों के पूर्व प्रत्याशी, विधानसभा क्षेत्रों के विधान सभा अध्यक्ष,जिला पंचायत अध्यक्ष/पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं समस्त जिला पंचायत सदस्य,ब्लाक प्रमुख/पूर्व ब्लाक प्रमुख,फ्रंटल एवं प्रकोष्ठों के सभी पदाधिकारी,सभी ब्लाकों के ब्लॉक अध्यक्ष, एवं समस्त वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं से बैठक में समय से पहुंचने की अपील की गयी।