हजरते फातिमा गर्लस इन्टर कॉलेज के छात्र छात्राओं के लिए हुआ चाट प्रतियोगिता का आयोजन -सैय्यद निजाम अशरफ
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी

दिनांक:03/03/2021 को हज़रते फातिमा गर्ल्स इंटर कॉलेज सालेहपुर संत कबीर नगर में कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न विषयों से सम्बंधित चार्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने जीव विज्ञान,भूगोल,रसायन विज्ञान, गृह विज्ञान,भौतिक विज्ञान आदि विषयों से सम्बन्धी हृदय ,वृक्क,पाचन तंत्र, श्वसन तंत्र आदि की संरचना,जल चक्र,वायु प्रदूषण, मानव कंकाल,आवर्त सारणी, अमीबा,मानव मास्तिष्क चार्ट व अन्य आकर्षक चित्रों को प्रस्तुत किया।प्रतियोगिता के समापन पर विद्यालय के *प्रधानाचार्या निकहत फातिमा *की तरफ से छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।प्रतियोगिता में *मो. शहबाज़ अहमर हुसैन, गीता कुमारी, सदफ़ प्रवीन,रागनी यादव, जैनब खातून, नेदा परवीन, निकहत जहाँ, तूबा परवीन, काजल कुमारी, शिफा खातून,मो. नदीम, अदीबा अन्जुम, आसिया खातून, नूर सबा, सायमा खातून, इकरा आज़ाद, अंशिका यादव, गुड़िया, सना परवीन, अंकिता शर्मा,मो. शादाब आदि को बेहतरीन चार्ट प्रदर्शन के लिये पुरस्कृत किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के *प्रबन्धक सैय्यद मोहम्मद निज़ाम अशरफ* व अन्य शिक्षकगण मौजूद रहे।