संतकबीरनगर
नाराज होकर घर से भाग कर जा रही नाबालिग को सकुशल बरामद करते हुए किया परिजनों के सुपुर्द

आज दिनांक 02.03.2021 को जनपद में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर डॉ कौस्तुभ द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी खलालाबाद गयादत्त मिश्रा के पर्यवेक्षण में प्रभारी एण्टी रोमियो टीम उ0नि0 श्रीमती गौरी शुक्ला द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं पर होने वाले अपराधों के रोक थाम हेतु बाजारों / सार्वजनिक स्थानों स्कूल / कॉलेजों / धार्मिक स्थानों / प्रमुख चौराहों / बस स्टैण्ड पर चेकिंग हेतु भ्रमणशील थी कि थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रान्तर्गत काँटे चौकी के पास एक नाबालिग लड़की हाइवे पर खड़ी दिखी, शक होने पर प्रभारी एण्टी रोमियों उ0नि0 श्रीमती गौरी शुक्ला द्वारा पूछताछ किया गया तो नाबालिग द्वारा अपना नाम बीना पुत्री जोखू प्रसाद निवासी गरथवलिया लहुरा देवी थाना को0 खलीलाबाद बताया तथा पीड़िता द्वारा बताया गया कि घर से नाराज होकर गाड़ी पकडने जा रही थी । उक्त नाबालिग को प्रभारी चौकी काँटे उ0नि0 श्री बलराम पाण्डेय के सहयोग से वन स्टाप सेण्टर खलीलाबाद भेजवाया गया जिसे बाद में उसके भाई बाबूराम पुत्र जोखू को सुपुर्द किया गया ।
बरामद करने वाले पुलिस बल का विवरण– प्रभारी एण्टी रोमियो उ0नि0 श्रीमती गौरी शुक्ला, का0 सुधीर तिवारी, म0का0 पिंगल यादव, म0का0 मंजू निषाद ।