संतकबीरनगर
कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रांतर्गत मोहल्ला बरई टोला में मारपीट के मामले में स्थानीय पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना के कुछ घंटो के भीतर ही नामजद 05 नफर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

आज दिनांक 02.03.2021 को पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर डा0 कौस्तुभ के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद गयादत्त मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद मनोज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मु0अ0सं0 141 / 2021 धारा 147 / 148 / 149 / 307 / 302 भादवि से संबंधित 05 नफर अभियुक्त 1- विजय 2- विन्दु 3- राहुल 4- अविनाश 5- अरविन्द को कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना कारित करने के कुछ घंटो के भीतर ही सर्विस लेन रोड बरई टोला के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
पंजीकृत अभियोगः-
मु0अ0सं0 141 / 2021 धारा 147 / 148 / 149 / 307 / 302 भादवि थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
बरामदगी का विवरणः-
1- 01 अदद फावड़ा ।
2- 01 अदद चाकू ।
3- 02 अदद बेंत ।
4- 01 अदद होंडा सिटी कार रजि0 नं0 DL4C AB8361 ।
5- 02 अदद मोटरसाइकिल ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरणः-
1- विजय पुत्र रामचन्द्र निवासी बरईटोला थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
2- विन्दु पुत्री विजय निवासी बरईटोला थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
3- राहुल पुत्र रामचन्द्र निवासी बरईटोला थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
4- अविनाश पुत्र विजय निवासी बरईटोला थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
5- अरविन्द पुत्र विजय उर्फ छोटका निवासी बरईटोला थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
संक्षिप्त विवरणः-
विगत रात्रि को थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रांतर्गत मोहल्ला बरई टोला में दो सगे पट्टीदारों के मध्य रंजिशन विवाद हो जाने के कारण मारपीट की घटना घटित हुई, जिसमें नामित उक्त अभियुक्तगणों द्वारा अपने विपक्षी 1- वैजनाथ पुत्र दीनानाथ 2- रवि पुत्र वैजनाथ 3- रजत पुत्र वैजनाथ 4- लक्ष्मीना पत्नी वैजनाथ 5- रीना पुत्री वैजनाथ निवासीगण मोहल्ला बरई टोला पर फावड़े व चाकू से हमलाकर घायल कर दिया गया घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर तत्काल पहुंचकर घायलों को जिला चिकित्सालय संतकबीरनगर में इलाज हेतु पहुंचाया गया जहां पर डाक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया । उपचार के दौरान लक्ष्मीना पत्नी बैजनाथ उम्र करीब 50 वर्ष की मृत्यु हो गई । घटना के संबंध में थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 141 / 2021 धारा 147 / 148 / 149 / 307 / 302 भादवि पंजीकृत कर नामित सभी 05 अभियक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण :-
1- प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद मनोज कुमार पाण्डेय मय हमराह ।
2- प्रभारी पुलिस चौकी बरदहिया बाजार उ0नि0 दीपक दूबे मय हमराह ।