जिला पंचायत क्षेत्र की जनता का मिल रहा है आपार जन समर्थन – अब्दुल मतीन खान
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी

बघौली ब्लाक तृतीय जिला पंचायत क्षेत्र 16 से जिला पंचायत के संभावित प्रतेयाशी एवं बहुजन समाज पार्टी के युवा नेता अब्दुल मतीन खान ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों का किया सघन दौरा एवं किया जनसंपर्क।

उन्होने मुसरद सिरसिहवां अमावां निमावां परसवां में जनसंपर्क करते हुए बंधवा में वरिष्ठ पत्रकार सत्यमेय ज्यतेय लाइव के संपादक अजय श्रीवास्तव के बेटे के जन्मदिन के कार्यक्रम में शामिल होते हुये प्यारे बेटे को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी।
तत्पश्चात युवा बसपा नेता ने विभिन्न गांवों में मानाई जा रही संत रविदास जयन्ती के अवसर पर भी पड़ोखर गंगौली नाउगावं बधवां देवापार में शिरोमणि संत रविदास जयन्ती के कार्यक्रमों में शामिल होते हुये उन्होंने क्षेत्र की जनता को संत रविदास जयन्ती की बधाईयां दी।
श्री अब्दुल मतीन खान ने संत रविदास के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संत रविदास ने अपना पूरा जीवन में लोगों की भलाई भाईचारा एकता और समानता का पैगाम दिया तथा समाज में ऊंच नीच की खाई को पाटने का काम किया।
श्री खान ने लोगो से आह्वान किया कि आज हमको और सर्वसमाज को शिरोमणि संत रविदास के पदचिन्हों पर चलना चाहिए।