युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले मे वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर

जनपद में *मिशन शक्ति अभियान* के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *डॉ कौस्तुभ* के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक जनपद सन्तकबीरनगर * सन्तोष कुमार सिंह* में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी मेंहदावल * रामप्रकाश* के निकट पर्यवेक्षण में *थाना धर्मसिंहवा पुलिस द्वारा* मु0अ0सं0 16/21 धारा 363/366 भा0द0वि0 मे वांछित अभियुक्त नाम पता भोला पुत्र जयश्री निवासी सिकरी थाना धर्मसिंहवा जनपद सन्तकबीरनगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
विदित हो कि उक्त अभियुक्तगणों द्वारा दिनांक 14.02.2021 को वादिनी की पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था, जिसके संबंध मे वादिनी द्वारा थाना धर्मसिंहवा पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए दिनांक 27.02.2021 को उक्त आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
*गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण*- उ0नि0 संजय सिंह, हे0का0 मोहन प्रकाश चौधरी, म0का0 ललिता देवी ।