डी डी ओ के विदाई समारोह का हुआ आयोजन

सन्त कबीर नगर – भ्रष्टाचारियो पर नकेल कसने वाले कर्त्तव्य निष्ठ जिला विकास अधिकारी राजित राम मिश्रा का जनपद बलिया ट्रांसफर होने पर विकास भवन के सभागार मे विदाई समारोह का आयोजन हुआ । श्री मिश्रा जी के ईमानदारी से दायित्व निर्वहन को उदाहरण के तौर पर जिक्र करते हुए मुख्य विकास अधिकारी अतुल कुमार मिश्र ने कहा कि श्री मिश्रा के कार्यशैली मे एक अलग अंदाज है वे एक कर्त्तव्य निष्ठ अधिकारी है उनसे दायित्व निर्वहन की सीख लेने की जरूरत है । इसी कड़ी मे अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि एक अच्छे अधिकारी की पहचान उसकी कार्यशैली होती है जो उसके दायित्व को दर्शाता है श्री मिश्रा उन्ही मे से एक है । इनके व्यक्त्तित्व मे कर्त्तव्य परायणता की झलक सीधे तौर पर देखी जा सकती है ।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह , अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह , कोआर्डिनेटर देवेन्द्र मणि त्रिपाठी , अखिलेश शर्मा सहित सोशल आडिट सेल के पदाधिकारी गण मौजूद रहे ।