एसएसपी ने चौकी प्रभारियों के साथ की बैठक

गोरखपुर ब्यूरों।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ सुनील गुप्ता कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए पुलिस लाइन मेस सभागार में जनपद के सभी चौकी इंचार्ज के साथ शनिवार को बैठक की। एसएसपी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस व त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में मुस्तैदी बढ़ाते हुए अपराधी किस्म के व्यक्तियों पर नकेल कसते हुए कारवाई करे। उन्होंने आगे कहा कि किसी भी चौकी क्षेत्र में अवैध तरीके से शराब नहीं बिकनी चाहिए, मुकदमे की तफ्तीश निष्पक्ष तरीके से करें पुलिस मित्र है मित्रवत व्यवहार करते हुए फरियादियों की समस्या चौकी स्तर पर निपटाए।