इटावा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा आकाश तोमर के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये अभियान में पिछले 36 घटों में कुल 50 वारटी/वाछिंत, इनामिया, जिलाबदर आदि अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

जनपद इटावा में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्व चलाये जा रहे 72 घंटे के अभियान के क्रम में तथा विगत में हुई घटनाओं में वारंटी/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा आकाश तोमर के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नगर इटावा व समस्त क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में विभिन्न धाराओं में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिनांक 12/13.02.2021 की रात्रि 22:00 बजे से अभियान चलाया गया जिसमें बडी़ कार्यवाही करते हुए पिछ्ले 36 घण्टों में कुल 50 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया
विभिन्न थाना पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही का थानावार विवरण निम्नवत् है-
- थाना कोतवाली- 04
- थाना सिविल लाइन- 06
- थाना इकदिल- 02
- थाना फ्रेण्ड्स कालोनी- 01
- थाना जसवन्तनगर- 07
- थाना बढपुरा-00
- थाना बलरई-00
- थाना पछायंगांव-00
- थाना सैफई -01
- थाना वैदपुरा-02
- थाना बसरेहर-03
- थाना चैबिया-02
- थाना भरथना-06
- थाना बकेवर-07
- थाना लवेदी-00
- थाना ऊसराहार-02
- थाना चकरनगर-04
- थाना सहसों- 01
- थाना भरेह-00
- थाना बिठौली-02
इस अभियान के क्रम में कुल 05 असलहा बरामद किए गए तथा 49 वाहन सीज,398 वाहन चालान किए गए।