संतकबीरनगर
जनपद पुलिस के उपनिरीक्षकों को IRDA एप के बारे में किया गया प्रशिक्षित

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2021 के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक यातायात एवं सड़क सुरक्षा के आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर डॉ कौस्तुभ के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी यातायात गयादत्त मिश्र के पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात संतोष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस लाइन के सभागार कक्ष में जनपद के समस्त थानों से 02-02 उप निरीक्षकों को IRAD एप (इन्टीग्रेटेड रोड़ एक्सीडेंट डाटा) बारे में प्रशिक्षित किया गया । प्रशिक्षण के दौरान उन्हें होने वाले सड़क दुर्घटना के विवरण को IRAD एप्लीकेशन पर फीड करने के बारे में जानाकारी दी गयी। प्रशिक्षण NIC के रोल आउट मैनेजर बलवन्त सिंह द्वारा प्रदान किया इस दौरान प्रभारी यातायात संतोष कुमार मिश्र व जनपद के समस्त थानों से आये कुल 13 उ0नि0 एव यातायात पुलिस के कां0 अजय कुमार पाण्डेय उपस्थित रहे ।