किसानों के समर्थन में किसान विरोधी बिल के खिलाफ संघर्ष करती रहेगी समाजवादी पार्टी – रंजना भारती
देवरिया / सलेमपुर / कुरैश अहमद सिद्दीकी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के आह्वान पर जिला मुख्यालय सहित सलेमपुर विधान सभा में भी सपा नेत्री रंजना भारती ने महिला किसान घेरा कार्यक्रम का आयोजन किया।
जिसमें हजारों महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
रंजना भारती ने समाजवादी पार्टी महिला घेरा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जबर्दस्त हमला करते हुए कहा कि जो बिल किसान विरोधी है उसको सरकार द्वारा किसानों पर कियूं जबरदस्ती लादा जा रहा है। जिसको समाजवादी पार्टी कतयी बर्दाश्त नहीं करेगी और किसानों के समर्थन में लगातार संघर्ष करती रहेगी।

वहीं श्रीमती रंजना भारती ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है और बहन बेटियों महिलाओं का उत्पीड़न चर्मसीमा है।
लूट हत्या बलात्कार भर्षटाचार बेरोजगारी से प्रदेश की जनता त्राहि त्राहि कर रही है।

वहीं अन्य वक्ताओं में जिला अध्यक्ष दिलीप यादव’ पूर्व विधायक गजाला लारी, महिला जिला अध्यक्ष शोभा यादव,पूर्व प्रत्याशी जे पी जयसवाल, हृदय नारायण जयसवाल, विजय यादव ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता 2022 विधान सभा चुनाव का बड़ी बे सबरी से इन्तजार कर रही है।
ताकि प्रदेश की भर्षट सरकार का जवाब दे सके वहीं प्रदेश की जनता अखिलेश यादव की तरफ आशा भरी नजरों से देख रही है।
एवं 2022 का बहुत ही बे सबरी से इन्तजार कर रही है ताकि जनहित में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को फिर से मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठा सके।