॥ भोजन सेवा ॥ श्रद्धा पुण्य के साथ भरपेट भोजन कर रहे श्रद्धालु निसहाय भूखे साधू जन

सन्त कबीर नगर – / मगहर :-भूख तृप्ति के साथ श्रद्धा बढ़े सो बढ़े अगर पुण्य भी बढ़ने लगे तो इससे बेहतर सौभाग्य और कुछ हो ही नही सकता है । जिसका लाभ सूफी सन्त कबीर दास की महा निर्वाण स्थली मगहर कबीर मठ सद्गुरु कबीर भोजन सेवा से मिल रहा है । रोजी रोजगार के साथ व्यवसायिक खेती को बढ़ावा देने वाली जनपद की सुप्रसिद्ध रीलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी के सहयोग से दो फरवरी से संचालित हो रहे निरन्तर भोजन सेवा शुल्क से जहां पुण्य का लाभ मिल रहा है वही निःशुल्क भोजन सेवा से वह श्रद्धा बढ़ रहा है जिससे सिर्फ सत्कर्म ही नही जीवन उद्धार के पथ भी प्रशस्त होते है ।
उल्लेखनीय है कि एकता भाईचारे से परिपूर्ण समाज के लिए प्रेम बंधुत्व का उपदेश देने वाले सूफी सन्त कबीर दास महा निर्वाण स्थली मगहर मे 506 वर्षो से सद्गुरु कबीर भोजन सेवा संचालित हो रहा है । जिसका सर्वजन सेवा के लिए रीलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी के सहयोग से सर्व सुलभ विस्तार के साथ निरन्तर सेवा को बढ़ावा दिया गया है । जहां शुल्क – निःशुल्क के साथ बतौर सेवा भाव भोजन सेवा दिया जा रहा है ।