भाजपा सरकार में महिलाओं का उत्पीड़न चरमसीमा पर-
शकुन्तला यादव
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी

भाजपा सरकार में महिलाओं की बड़ी दुर्दशा है महिलाओं के खिलाफ अपराध और बलात्कार की घटनाएं बढ़ी हैं। महिला स्वास्थ्य सेवाओं में कमी की वजह से प्रसूति सेवाओं में कमी और पोषण की समस्या भी पैदा हुई है। शिक्षिका, आशा-आगनबाड़ी और अन्य नौकरियों में वेतन विसंगति के साथ गरीब निराश्रित महिलाओं के पेंशन की भी समस्या है। शिक्षा और राजनीति में महिलाओं की उपेक्षा चिंताजनक है। उपरोक्त मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर उत्तर प्रदेश की प्रथम राज्यपाल एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरोजिनी नायडू के जन्मदिन के अवसर पर “समाजवादी महिला घेरा” कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 13 फरवरी 2021 दिन शनिवार को दिन में 10:00 बजे से जिला मुख्यालय पी.डब्लू.डी. डाक बंगले के सामने
जनपद संत कबीर नगर पर महिला सभा जिलाध्यक्ष शकुन्तला यादव के नेतृत्व में की जाएगी।
इस अवसर पर जिला संगठन के समस्त पदाधिकारी, सांसद/पूर्व सांसद, विधायक/पूर्व विधायक, विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी, विधानसभा अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष/पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख/पूर्व ब्लाक प्रमुख, फ्रंटल एवं प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, समस्त वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता से अनुरोध है कि समय से उपस्थित होने का कष्ट करें।