संतकबीरनगर
ब्युरो रिपोर्ट
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 1496 ने मार्ग दुर्घटना में घायल दो व्यक्तियों को पहुँचाया अस्पताल
पीआरवी 1496 को थाना मेंहदावल क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 0659 से कालर ने मार्ग में दुर्घटना होने से दो व्यक्तियों के घायल होने के सम्बन्ध मे सूचना दी । इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 04 मिनट में मौके पर पहुचकर दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति जो किनबेहोशी के हालत में थे, उनको पीआरवी वाहन से इलाज हेतु प्रा0स्व0 केन्द्र मेंहदावल पहुँचाया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटनास्थल पर समय से पहुचकर दुर्घटना में घायल हुए व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराकर उसकी जान बचाई गयी । जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ– मु0आरक्षी अखिलेश सिंह,आरक्षी राजकुमार यादव, होमगार्ड चालक देवेन्द्रनाथ राय ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 55 वाहनो से 151200 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
दिनांक 10-08-2019 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 55 वाहनो से 151200 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 13 अभियुक्त गिरफ्तार
• महुली पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 05 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• मेंहदावल पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 04 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• बखिरा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 04 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
एन्टी रोमियो अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही
दिनांक 10-08-2019 को जनपदीय पुलिस व एण्टी रोमियो टीम द्वारा मनचले / रोमियो चेकिंग के दौरान 21 स्थानों पर चेक करते हुए कुल 76 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमे से मनचले व शोहदे किस्म के 02 लड़को से पूछताछ करने के पश्चात उनके परिजनों के संज्ञान मे लाते हुए माफीनामा प्रस्तुत करने के उपरान्त कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया तथा हिदायत दी गयी कि बिना किसी कारण के बाजारों व चौराहों के आसपास दोबारा घूमते हुए पाये जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।

