संतकबीरनगर
चार गैंगेस्टर अभियुक्तों की 04 मोटरसाइकिलों ( कीमत 1लाख 56 हजार रु0) को जब्त कर किया गया कुर्क

पुलिस अधीक्षक सन्तकबीरनगर डॉ0 कौस्तुभ के निर्देशन में थाना दुधारा पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत कार्यवाही करते हुए गैंगेस्टर एक्ट के अपराधियों 1- अब्दुल मजीद पुत्र मो0 जमील 2- वकील पुत्र अमीन 3- गुफरान पुत्र इसहाक 4- मो0 ताहिर पुत्र कल्लन निवासीगण साफियाबाद थाना दुधारा जनपद सन्त कबीर नगर की आपराधिक कुकृत्यों के फलस्वरुप अवैध रुप से अर्जित की गयी कुल 04 दो पहिया वाहनों ( कीमत कुल 1 लाख 56 हजार रुपये ) को जब्त कर कुर्क किया गया ।
संक्षिप्त विवरण –सभी 04 अभियुक्तों के विरुद्ध जनपद के विभिन्न थानों पर गौहत्या व गौ तस्करी से सम्बन्धित कई अभियोग पंजीकृत है व उक्त सभी अभियुक्तों द्वारा अवैध व गैरकानूनी तरीके से अवैध सम्पत्ति बनाई गयी है । आज दिनांक 06.02.2021 को जिला मजिस्ट्रेट महोदय द्वारा पारित आदेश दिनांक 15.01.2021 के क्रम मे अभियुक्त अब्दुल मजीद पुत्र मो0 जमील के साफियाबाद स्थित अभियुक्त के घर का निरीक्षण किया गया अभियुक्त अब्दुल मजीद के घर पर मो0 सा0 नं0 यूपी 58वी 4961 मौजूद मिली, इसी क्रम में अभियुक्त वकील उपरोक्त के घर पर मो0सा0 नं0 UP58R8906 मौजूद मिली व अभियुक्त गुफरान के घर पर मो0सा0 नं0 UP58W2176 मौजूद मिली तथा अभियुक्त ताहिर के घर पर मो0 सा0 नं0 UP 58 U 9428 हीरो एचएफ डीलक्स मौजूद मिली, सभी चारों मोटरसाइकिलों को अन्तर्गत धारा 14(1) गिरोहबन्द एवं समाजविरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 जब्त किया गया जिनकी कुल अनुमानित बाजार कीमत 01 लाख 56 हजार रु0 है । जब्तीकरण की कार्यवाही के दौरान राजनारायण त्रिपाठी उप जिला मजिस्ट्रेट खलीलाबाद, प्रभारी निरीक्षक दुधारा श्रीप्रकाश यादव मय पुलिस फोर्स शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत् मौके पर मौजूद रहे।