राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में व्यापारियों के हित के लिए लड़ता रहुंगा- प्रदीप सिंह सिसोदिया
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी


आज 07,02,2021 को होटल आशीर्वाद में उत्तर-प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा संत कबीर नगर की सदस्यता जिलाध्यक्ष श्री पुष्कर चौधरी, बनर्जीलाल अग्रहरी! द्वारा दिलाया गया
एवं प्रदीप सिसोदिया को व्यापारी नेताओ द्वारा प्रमाण पत्र और माल्यार्पण करके स्वागत किया गया
प्रदीप सिंह सिसोदिया ने कहा कि व्यापारी अपने सूक्ष्म लाभांश हेतु 24 घंटे समाज की सेवा करते है लेकिन वर्तमान समय मे वैट और जी0यस0टी0 द्वारा तथा समय-समय पर विभिन्न सरकारी तंत्रों द्वारा व्यपारियों का शोषण किया जा रहा है,समाजवादी लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सदैव व्यापारी हितों की लड़ाई लड़ रहे है,
व्यापारी भाइयो को व्यपारिक और सामाजिक सुरक्षा हेतु सदैव संघर्षरत रहूंगा,
जिलाध्यक्ष पुष्कर चौधरी ने कहा कि युथ आइकॉन प्रदीप सिंह”सिसोदिया” सदैव व्यापारी हितों की लड़ाई लड़ते रहते हैं एक प्रतिष्ठित ध्रुव नेत्रालय एवं चिकित्सल्य के माध्यम से गरीबों की सेवा करते रहते,हैं
ऐसे समाजसेवी और युथ आइकॉन प्रदीप सिसोदिया आज एक व्यापारी सदस्य के रूप में शामिल हुवे हैं इनके आने से व्यापारी संगठन बहुत मजबूत होगा
कार्यक्रम में व्यापारी नेता बनर्जीलाल अग्रहरी,पुष्कर चौधरी,श्रीधर अग्रहरी,मुरली धर जायसवाल,कमलेश जयसवाल,सुनील अग्रहरी पवन अग्रहरी,रामू यादव,सतीश सिंह,शैलेन्द्र सिंह,कपीस अग्रहरी,सहित दर्जनों लोग शामिल रहे