पीआरवी 1495 ने मारपीट मे घायल व्यक्ति को पहुंचाया अस्तपाल
संतकबीरनगर
पीआरवी 1495 को थाना मेहदावल क्षेत्रांतर्गत जब्बार से इवेन्ट संख्या 04858 से कालर ने दो पक्षों में मारपीट / विवाद के दौरान मे एक व्यक्ति के घायल होने के संबन्ध में सूचना दिया, सूचना मिलते ही पीआरवी कर्मियों द्वारा घटना स्थल पर समय से पहुंचकर मारपीट में घायल व्यक्ति को एम्बुलेंस से सीएचसी मेहदावल मे भर्ती कराया गया तथा कालर को विधिक कार्यवाही हेतु थाना मेहदावल को भेजा गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटना स्थल पर समय से पहुंचकर मारपीट में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई गई, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गई ।
*पीआरवी स्टाफ* – मु0 आ0 अशोक प्रसाद, आ0 रामनरेश यादव, हो0चा0 प्रदीप कुमार पाण्डेय ।