संतकबीरनगर
आत्महत्या करने जा रही युवती को किया गया परिजनों के सुपुर्द

आज दिनांक 03.02.2021 को प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डा0 शालिनी सिंह मय हमराह म0का0 शिवानी सिंह व म0का0 शिवांगी सिंह के चेकिंग एण्टीरोमियो, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति व वाहन में भ्रमणशीली थी कि मेंहदावल बाईपास के पास 17 वर्ष की एक लड़की अकेले संदिग्ध अवस्था में धूमते हुए मिली जिसे पूछताछ की गयी तो बताया कि मैं अपने घर से नाराज होकर आत्महत्या करने जा रही थी । युवती को समझाने बुझाने के उपरान्त लड़की को परिजनों के सुपुर्द किया गया ।