कालेन हरदो गाँव मे युवाओं संग युवा समाजसेवी “वैभव” ने की मन की बात

संतकबीरनगर के केमिश्रा :- प्रभा ग्रुप के डायरेक्टर वैभव चतुर्वेदी द्वारा अपने मन की बात आते हुए कहां की भारत देश मे युवा पीढ़ी को देश को एक उच्च स्थान तक ले जाने मे युवा मुख्य भूमिका निभाता है। किसी भी देश का भविष्य युवा के द्वारा ही सुंदर बनाया जा सकता है और अब वह समय है कि देश के युवा को अपनी जिम्मेदारियों के साथ-साथ युवा को सशक्त बनना होगा। युवा को देश को विकसित बनाने के लिए सभी आर्थिक, सामाजिक और प्रशासनिक विषयों को भी समझना होगा। उक्त बातें जिले के युवा तुर्क वैभव चतुर्वेदी ने कालेन हरदो गाँव मे युवाओं के बीच कही। एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने महुली क्षेत्र के कालेन हरदो गाँव पहुंचे जिले के यूथ लीडर वैभव चतुर्वेदी का सैकड़ो युवाओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत करते हुए उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। इस दौरान युवाओं से रूबरू होते हुए वैभव ने उक्त बातें करते हुए युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि मजबूत राष्ट्र निर्माण के लिए सभी युवा संकल्प लें ताकि भारत देश को सही मायनों में पूर्ण रूपेण विश्व गुरु का दर्जा मिल सके।उन्होंने कहा कि जिले भर के युवा संकल्प लेकर चरित्रवान और निडर बनकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रयास करे।उन्होंने कहा कि बचपन और बुजुर्ग अवस्था में हम समाज से कुछ लेते ही हैं, लेकिन समाज में कुछ योगदान युवावस्था में कर सकते हैं और ऐसे में युवाओं को अशिक्षा और गरीबी जैसी बुराईयों से लड़ कर समाज में अपना योगदान देना चाहिए। के केमिश्रा