संतकबीरनगर

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी व प्रभारी यातायात द्वारा टैक्सी / आटो आपरेटरों को किया गया जागरूक
आज दिनांक 02.02.2021 को पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर डा0 कौस्तुभ के निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी यातायात गयादत्त मिश्र के पर्यवेक्षण में “राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह” के दृष्टिगत सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी व प्रभारी यातायात संतोष कुमार मिश्र द्वारा शहर खलीलाबाद के समस्त टैक्सी / ऑटो / टैम्पो ऑपरेटरों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया व उन्हें वाहन चलाते समय हेल्मेट लगाना, शीट बेल्ट पहनना, नशे के हालात में वाहन न चलाना, वाहनों को अधिक गति से न चलाना, वाहनों पर स्वीकृत से अधिक सवारियां न बैठाने व वैध ड्राइविंग लाइसेंस लेकर ही वाहन चलाने के साथ साथ वाहनों को निर्धारित पार्किंग पर खड़ी करने हेतु जागरूक किया गया व इन नियमों के पालन करने हेतु अपने परिवार व आस-पास के लोगों को जागरूकता हेतु प्ररित करने की संकल्प भी दिलाया गया साथ ही यातायात जागरुकता के क्रम मे पम्पलेट भी वितरित किया गया।