संतकबीरनगर
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा चौकी बखिरा का किया गया औचक निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक संकतबीरनगर डॉ कौस्तुभ द्वारा आज दिनांक 02.02.2021 को थाना बखिरा क्षेत्रांतर्गत चौकी बखिरा का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा चौकी भवन व आरक्षी बैरक का निरीक्षण किया गया तथा परिसर की साफ सफाई हेतु निर्देशित किया गया । चौकी पर नियुक्त कर्मचारियों के नियतन व उपस्थिति के सम्बन्ध में प्रभारी चौकी प्रभारियों से जानकारी ली गयी व मुख्य आरक्षी तथा बीट आरक्षी की बीट बुट का अवलोकन किया गया व उसमे पाई गयी कमियों को बिन्दुवार सूचनाएं भरने के लिए निर्देशित किया गया । क्षेत्र के हीस्ट्रीशीटरों, गुण्डों, गैंगेस्टरों आदि अपराधियों के विरुद्ध निरोधात्मक / सत्यापन की कार्यवाही करते हुए क्षेत्र में शान्ति व कानून व्यवस्था स्थापित करने हेतु पर्याप्त मात्रा में गश्त / संदिग्ध वाहन व व्यक्तिओं की चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया । आगामी पंचायत चुनाव के दृष्टिगत कानून व्यवस्था स्थापित करने के लिय़े प्रभावी कार्यवाही हेतु भी संबंधित को निर्देशित किया गया ।