खेल से अपने कैरियर को संवार सकते हैं युवा खिलाड़ी —- वैभव चतुर्वेदी

संतकबीरनगर:- केके मिश्रा :– प्रभा ग्रुप के डायरेक्टरवैभव चतुर्वेदी ने ग्राम सिरसी , राम जानकी मार्ग संतकबीर नगर में दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फिताकाटकर किया भव्य उद्धघाटन।इस अवसर पर खिलाडीयों का उत्साहवर्धन करते हुए श्री चतुर्वेदी ने कहा किवालीबालप्रतियोगिता खिलाड़ी न सिर्फ खुद को स्वस्थ्य और मजबूत रख सकता है। बल्कि अपनी प्रतिभा की बदौलत खुद के कैरियर को बुलंदी के शिखर पर पहुंचा सकता है। उक्त बातें वैभव चतुर्वेदी ने सोमवार को धनघटा क्षेत्र के ग्राम सिरसी मे आयोजित दो दिवसीय वालीबाल प्रतियोगिता के दौरान कहां कि द्वाबा की मिट्टी प्रतिभाओं को पैदा करती है। खेल, शिक्षा और सामाजिक सरोकारों मे इस मिट्टी का कोई सानी नही है। ऐसे मे यहां की प्रतिभाओं को अनुशासन, संयम और उत्साह से अपने लक्ष्य को हासिल करने का संकल्प लेना होगा।
श्री चतुर्वेदी ने खिलाडियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रोत्साहन राशि भी भेंट किया। उद्घाटन मैच मे प्रसादपुर और कैथवलिया की टीमों के खिलाडियों से मुख्य अतिथि श्री चतुर्वेदी ने परिचय प्राप्त करके खेल शुरू कराया।वॉली बॉल प्रतियोगिता में गोरखपुर आजमगढ़ अंबेडकर नगर बाराबंकी कुई बाजार अमर डोभा बस्ती सहित दर्जनों जिलों से खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के आयोजक मंगलानंदन राय ने बताया कि क्षेत्रिय वालीबाल प्रतियोगिता मे लगभग दो दर्जन टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस दौरान राजेश चतुर्वेदी ,अमर राय, ब्लाक प्रमुख नाथनगर दिगपाल पाल ,ब्लाक प्रमुख हैंसर प्रिंन्स अगम सिंह,ब्लाक प्रमुख पौली राममिलन यादव ,नरेन्द्र पाण्डेय, गणेश पांडे जिला अध्यक्ष खेल संघ शशिकांत राय आर्यन पीएन सिंह दिलीप राय अमर राय हरिओम राय अंकित राय संदीप निषाद अभिषेक राय वृजेश राय उर्फ सोनू राय , रामसागर राय हनुमान राय हनुमान राय रवि राय राम प्रसाद यादव किशन देव राय ब्रह्मदेव राय विपिन राय मुन्ना राय चंद्रकेश राय बबलू राय अश्वनी राय वेद प्रकाश राय सुभाष राय मनोज राय अजीत सिंह धर्मदेव राय अर्पित पांडे संदीप पाठक शिवेंद्र प्रताप शर्मा सुजीत गौड़ आसिफ खान सतीश मौर्य नीरज राव अतुल उपाध्याय विकास सिंह रितेष त्रिपाठी सहित सैकडों लोग मौजूद रहे।