संतकबीरनगर
ब्युरो रिपोर्ट
पशु तस्करों द्वारा वध हेतु ले जाये जा रहे 19 अदद प्रतिबंधित पशुओं को ट्रक सहित घेराबंदी कर धनघटा पुलिस ने किया बरामद
04 अदद बछिया
11 अदद गाय
04 अदद बैल
01 अदद मोबाइल फोन
01 अदद ट्रक UP50 AT 5932
दिनांक 09.08.2019 को प्रभारी थानाध्यक्ष थाना धनघटा धर्मेन्द्र कुमार तिवारी के नेतृत्व में मुखबीर की सूचना 19 अदद प्रतिबंधित पशु बरामद किया गया । प्रभारी थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार तिवारी को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति एक ट्रक में प्रतिबंधित पशुओं को लादकर बिहार, पश्चिम बंगाल तस्करी के उद्देश्य से ले जा रहे हैं जो अम्बेडकर नगर होते हुए वाया बिड़हर घाट पश्चिम बंगाल जायेंगे । इस सूचना पर विश्वास कर आपस में विचार विमर्श करके पशु तस्करों को पकड़ने के उद्देश्य से प्रभारी थानाध्यक्ष द्वारा 02 टीमें गठित कर घेराबंदी की गयी जैसे ही उक्त ट्रक बिड़हर घाट चौकी पर पहुँचा तो पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया लेकिन उक्त तस्कर पुलिस टीम पर ट्रक चढाने का प्रयास करते हुए, बैरियर को तोड़ते हुए भागने लगे । पुलिस टीम द्वारा हिकमत अमली से बचते बचाते ट्रक का पीछा करते हुए ग्राम नेतवापुर के पास रोड को जाम कर ट्रक को घेर कर पकड़ लिया गया । ट्रक पर बैठे व्यक्ति व ट्रक चालक अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गये । मौके पर ट्रक की तलाशी ली गयी तो ट्रक से 19 अदद प्रतिबंधित पशु व एक अदद मोबाइल फोन बरामद हुआ । ट्रक को पशुओं सहित थाना धनघटा लाकर बनाम अज्ञात पशु तस्कर मु0अ0स0 352/19 धारा 307/427/429/420 IPC व 3/5A/8 CSA व 11 पशु क्रूरता अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
बरामदगी
04 अदद बछिया
11 अदद गाय
04 अदद बैल
01 अदद मोबाइल फोन
01 अदद ट्रक UP50 AT 5932
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
- उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार तिवारी मय हमराह उ0नि0 रमाकान्त पाण्डेय, HC नरसिंह, हे0का0 लालचन्द, का0 जितेश कुमार, का0 शैलेन्द्र कुमार यादव थाना धनघटा जनपद संत कबीर नगर ।
2.उ0नि0 राजाराम यादव चौकी प्रभारी बिड़हर घाट मय हमराह उ0नि0 विवेकानन्द तिवारी, HC रामप्रीत, का0 संदीप कुमार, का0 मिथिलेश मिश्रा, का0 राममिलन, का0 विमलेश गुप्ता ।

