संतकबीरनगर
ब्युरो रिपोर्ट
थाना धर्मसिंहवा पुलिस द्वारा हत्या के आरोपी 02 अभियुक्त गिरफ्तार
थाना धर्मसिंहवा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 40 / 19 धारा 302 / 201 भा0द0वि0 व 3(2)5 एससी / एसटी एक्ट के अन्तर्गत 02 अभियुक्त 1- नरेन्द्र पाण्डेय पुत्र रामनारायण पाण्डेय उर्फ रम्मन पाण्डेय 2- वीरेन्द्र सिंह उर्फ बिन्दे सिंह पुत्र स्व0 गुलाब सिंह निवासीगण अतरी नानकार थाना धर्मसिंहवा जनपद सन्तकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
विदित हो कि अभियुक्तगण द्वारा दिनाँक 29.07.2019 को वादिनी श्रीमती मालती देवी के पति स्व0 रामभेजू की हत्या कर कुँए में फेंक दिया था जिसके सम्बन्ध में वादिनी द्वारा दिनाँक 01.08.2019 को थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । जिसमें आज दिनाँक 09.08.2019 को थाना धर्मसिंहवा पुलिस द्वारा उक्त दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण – प्रभारी निरीक्षक थाना धर्मसिंहवा अनिल कुमार पाण्डेय, उ0नि0 अनिल कुमार राय, हे0का0 लक्ष्मीकान्त तिवारी, का0 सत्यम सिंह, का0 दिलशाद अंसारी ।
गौतस्करी के अभियोग में वाँछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार
थाना दुधारा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 233 / 19 धारा 3/5(ए)/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम के वाँछित 02 अभियुक्त नाम पता – 1 – जमशेद पुत्र साहब अली 2- कालिया उर्फ शोएब अख्तर पुत्र साहब अली निवाससीगण बाघनगर थाना दुधारा जनपद सन्तकबीरनगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा किया गया ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 2545 ने मार्ग दुर्घटना में घायल व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल – पीआरवी 2545 को थाना बखिरा क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 00542 से कालर ने मार्ग में दुर्घटना होने से एक व्यक्ति के घायल होने के सम्बन्ध मे सूचना दी । इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 08 मिनट में मौके पर पहुचकर दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति जो बेहोशी के हालत में था को पीआरवी वाहन से इलाज हेतु अस्पताल पहुँचाया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटनास्थल पर समय से पहुचकर दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराकर उसकी जान बचाई गयी । जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ– मु0आरक्षी चन्द्रभान मिश्र,आरक्षी रविन्द्र निषाद, होमगार्ड चालक प्रमोद पाण्डेय ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 01 वाहन सीज व 48 वाहनो से 37800 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
दिनांक 09-08-2019 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 01 वाहन सीज व 48 वाहनो से 37800 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 16 अभियुक्त गिरफ्तार
• कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• महुली पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 05 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• मेंहदावल पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• बखिरा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 06 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• धर्मसिंहवा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
एन्टी रोमियो अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही
