पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा क्यूआरटी टीमों का किया गया औचक निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा क्यूआरटी टीमों का किया गया औचक निरीक्षण
आज शाम पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर डॉ कौस्तुभ द्वारा जनपद में चल रही क्यूआरटी टीमों का औचक निरीक्षण कर उनमें नियुक्त कर्मचारियों का पुलिस अधीक्षक द्वारा गणना लिया गया जिसमें सभी पुलिस कर्मी मौजूद मिले । पुलिस महोदय द्वारा दोनों क्यूआरटी पर नियुक्त पुलिस कर्मचारियों के दंगा नियन्त्रण उपकरण का भी देखा गया व उसमें पायी गयी कमियों को दूर करने हेतु संबन्धित को निर्देशित किया गया । महोदय द्वारा समस्त पुलिस कर्मियों से उनके समस्याओं आदि के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर उसे दूर करने हेतु संबन्धित को निर्देशित किया गया । इसी क्रम में महोदय द्वारा कोतवाली खलीलाबबाद क्षेत्र अन्तर्गत चौकी बरदहिया का भी निरीक्षण किया गया व चौकी पर नियुक्त समस्त पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया कि आस पास के संदिग्ध वस्तु / व्यक्तियों पर नजर रखे जिससे की कोई अप्रिय घटना न घटित हो सके । इस दौरान प्रभारी चौकी बरदहिया शैलेन्द्र शुक्ल सहित चौकी पर नियुक्त पुलिस कर्मी मौजूद रहे ।