संतकबीरनगर

प्रभारी यातायात द्वारा लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों का पढ़ाया गया पाठ वितरित किए पम्पलेट
आज दिनांक 30.01.2021 को पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर डा0 कौस्तुभ के निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी यातायात गयादत्त मिश्र पर्यवेक्षण में “राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह” के दृष्टिगत को यातायात नियमों के जागरूकता के क्रम प्रभारी यातायात संतोष कुमार मिश्र द्वारा शहर खलीलाबाद के क्षेत्र स्थित समस्त चौराहों पर सड़क एव यातायात के निमयों के बारे जागरूक किया गया व उन्हें वाहन चलाते समय हेल्मेट लगाना, शीट बेल्ट पहनना, नशे के हालात में वाहन न चलाना, वाहनों को अधिक गति से न चलाना, वाहनों पर स्वीकृत से अधिक सवारियां न बैठाने व वैध ड्राइविंग लाइसेंस लेकर ही वाहन चलाने के साथ साथ वाहनों को निर्धारित पार्किंग पर खड़ी करने हेतु जागरूक किया गया साथ ही यातायात जागरुकता के क्रम मे पम्पलेट भी वितरित किया गया । वाहन चालकों को इन नियमों के पालन करने हेतु अपने परिवार व आस-पास के लोगों को जागरूकता हेतु प्ररित करने की संकल्प भी दिलाया गया । इस मौके पर यातायात पुलिस के एचसीपी श्री जगदम्बा गुप्ता, एच0सी0पी0 अनिल शर्मा, एच0सी0पी0 भोला प्रसाद एच0सी0पी0 नन्द लाल, का0 कृष्णानन्द पाण्डेय व यातायात पुलिस के अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे ।