पम्पिंग सेट (इंजन) चोरी के आरोप में वांछित 03 अभियुक्तगण गिरफ्तार
संतकबीरनगर

पुलिस अधीक्षक संतकबीनगर *डॉ कौस्तुभ* के निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह* मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी मेंहदावल रामप्रकाश* के पर्यवेक्षण में प्रशिक्षणाधीन क्षेत्राधिकारीअरूण कुमार चौरसिया* व प्रभारी निरीक्षण थाना बखिराश्री रोहित प्रसाद* के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के नियन्त्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बखिरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 28 / 2021 धारा 379 भादवि में वांछित 03 अभियुक्त 1- सुनील यादव पुत्र बीरबल यादव 2- अनिल यादव पुत्र अशोक यादव निवासीगण कोड़री थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर 3- रामकिशुन निषाद पुत्र रमपति निषाद निवासी डिहुलिया थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया।
विदित हो कि उक्त अभियुक्तगणों द्वारा दिनांक 20.01.2021 को वादी श्री भगेलू यादव पुत्र स्व0 कोदई यादव निवासी भगवानपुर थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर का पम्पिंग सेट इंजर चुरा ले गये थे जिसके समंबन्ध में वादी द्वारा दिनांक 30.01.2021 को थाना बखिरा पर लिखित तहरीर देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया । उक्त चोरी की घटना की संवेदनशीलता के क्रम में आज दिनांक 31.01.2021 को उ0नि0 पवन कुमार शुक्ल, उ0नि0 आनन्द प्रकाश, हे0कां0 गोपाल, हे0कां0 इरशाद अहमद, कां0 भूपेन्द्र दुबे द्वारा उक्त अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।