थाना सहसों क्षेत्रान्तर्गत हुई घटना के सम्बन्ध में रिपोर्ट-
इटावा

कल दिनांक 26.01.2021 को थाना बिठौली पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना अयाना जनपद औरैया को थाना बिठौली जनपद इटावा से जोड़ने के लिये बने पीपा पुल से एक बैगनार कार नदी में गिर गयी है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा नदी से 02 युवको को जिन्दा निकाला गया जिनका उपचार जनपद कानपुर के हैलेट अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस टीम द्वारा नदी से 02 अन्य पुरूष व एक युवती को मृत अवस्था में निकाला गया। युवती की शिनाख्त उसके परिवारीजनों द्वारा सोनम उम्र 16 वर्ष के रूप में की गयी तथा उनके द्वारा बताया गया उनकी पुत्री ग्राम चूरे का पुरा थाना सहसों में चल रही भागवत में भण्डारा खाने गयी थी तथा दोपहर से गायब हो गयी थी जिसकी तलाश उसके परिवारीजनों द्वारा दोपहर से ही की जा रही थी।
इटावा पुलिस द्वारा मृतक युवती के पिता की तहरीर के आधार में थाना सहसों पर मु0अ0सं0 07/21 धारा 363,366ए भादवि अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु 02 टीमें गठित की गयी है।
पुलिस टीम द्वारा 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा अन्य के सम्बन्ध में कार्यवाही प्रचलित है तथा घटना के दौरान डूबे हुए शेष 01 युवक की तलाश हेतु एसडीआरएफ की टीम के साथ पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे है।
मृतक युवती के पोस्टमार्टम में मृत्यु का कारण पानी में डूबने से होने की पुष्टि हुई है।