बाराबंकी
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में अवैध खनन माफियाओं के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष देवा प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा गस्त के दौरान प्राप्त सूचना पर ग्राम शाहपुर ग्वारी जंगल से अवैध खनन कर रहे 04 अदद डम्फर व 01 अदद जेसीबी (वाहन डम्फर नं0 1. यूपी 41 टी 6408, 2. यूपी 43 टी 3537, 3. यूपी 41 टी 5616, 4. यूपी 41 टी 6339 व जेसीबी -यूपी 32 के एन 9726) को कब्जा पुलिस में लेकर एम0वी0 एक्ट के तहत सीज किया गया तथा अवैध खनन के सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी नवाबगंज को रिपोर्ट अलग से प्रेषित की गई।
सीज वाहन
- 04 अदद डम्फर।
- 01 अदद जेसीबी।
पुलिस टीम
- प्रमोद कुमार सिंह थानाध्यक्ष देवा, जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 संजीव कुमार सिंह थाना देवा, जनपद बाराबंकी।
- हे0का0 राजेश तिवारी थाना देवा, जनपद बाराबंकी।
- का0 पंकज यादव, का0 बालेन्द्र थाना देवा, जनपद बाराबंकी।

