किसान विरोधी बिल लाकर अन्नदाता को फिर से गुलामी की जंजीरों में बांधने का भाजपा सरकार का प्रयास-
कोमल यादव

संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
कबीर की आवाज़ न्यूज से बात करते हुए सपा के वरिष्ठ नेता कोमल यादव ने किसानों का समर्थन में केन्द्र की भाजपा द्बरा किसान विरोधी बिल की मुखालिफत की।
उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा किसानों के खिलाफ जो कानून बनाया गया है वह एक बार देश के अन्नदाता किसानों को फिर से गुलामी की जंजीर में जकड़ने वाला है।
श्री यादव ने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार 26/01/2021 को गणतन्त्र दिवस के अवसर पर हमारे द्बरा एक महा ट्रकटर रैली का आयोजन किया गया है जो किसान विरोधी बिल के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज एवं समाजवादी पार्टी के झंडा के साथ निकाली जायेगी जिसका उद्देश्य किसानों के हक में भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध जताना है।
किसान आंदोलन का हवाला देते हुए श्री यादव ने कहा कि लग भग दो महीना से देश के अन्नदाता इस कड़ाके की ठंड में बर्फीली हवाओं के झोंके का मुकाबला करते हुए लगभग सैकड़ों किसान शहीद हो गये मगर देश के प्रधानमंत्री को इन किसानों का दर्द अभी तक महसूस नहीं हुआ।
उन्होंने आगे कहा कि देश के कृषी मंत्री की किसान नेताओं के साथ कयी दौर की वार्ता विफल होने के बाद भी देश के प्रधानमंत्री ने किसान हित में कोई कदम नहीं उठाया और ना ही किसान विरोधी बिल को खत्म करने की कोई बात कही।
किसानों गरीबों मजदूरों नौजवानों बुनकरों व्यापारियों के हित की बात करते हुए श्री यादव ने कहा कि हम समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आखिरी सांस तक देश की जनता किसान मजदूर गरीब नौजवान व्यापारी बुनकर की लड़ाई लड़ते रहेंगे।