
संत कबीर नगर 22 जनवरी 2021/ केके मिश्रा:– मुख्य विकास अधिकारी अतुल मिश्रा द्वारा खंड विकास कार्यालय बघौली का औचक निरीक्षण किया गया औचक निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी समेत एडीओ पंचायत रमेश प्रजापतिजेई आर यस चौरसिया अनुपस्थित पाए गए इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी श्री अतुल मिश्रा द्वारा बताया गया कि बिना किसी प्रार्थना पत्र के यह लोग कार्यालय से अनुपस्थित पाए गए जिसमें खंड विकास अधिकारी बघौली से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा समुचित उत्तर न मिलने पर इन सभी लोगों का 1 दिन का वेतन रोका जाएगा श्री मिश्र ने बताया की कार्यालय में समय से उपस्थित न रहना कार्यों के प्रति लापरवाही वह गैर जिम्मेदाराना हरकत है ऐसी सूरत में इन लोगों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा तथा समुचित उत्तर नहीं
मिलने पर 1 दिन का वेतन भी काटा जा सकता है/.