पूर्व ब्लाक प्रमुख बघौली सलाहुद्दीन एक सड़क हादसा में गंभीर रूप से घायल
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी

बघौली ब्लाक के पूर्व ब्लाक प्रमुख सलाहुद्दीन एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गये जिनका इलाज गोरखपुर के रूचि हास्पिटल में चल रहा है।
सर में गंभीर चोट और खून ज्यादा निकल जाने की कारण हालत गंभीर बताई जा रही है।
ज्ञात हो कि पूर्व ब्लाक प्रमुख शिक्षक स्व,पी पी गुप्ता के ब्रह्मभोज से मड़या स्तिथि अपने घर के लिए जा रहे थे जो शहर कोतवाली खलीलाबाद के अंतर्गत एन एच 28 नेदुला चौहरा के निकट ट्रक की ठोकर से गंभीर रूप से घायल हो गये।
जिनको आनन फानन जिला अस्पताल खलीलाबाद पहुँचाया गया जहाँ डाक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर रिफर कर दिया।
दुर्घटना की खबर पाकर ब्लाक प्रमुख सेमरियावां मुमताज अहमद जिला अस्पताल पहुंने के बाद उन्होंने ही श्री सलाहुद्दीन को गोरखपुर के रूचि हास्पिटल पहुँचाया जहाँ उनका इलाज चल रहा है।
खबर लिखे जाने तक अस्पताल में मौजूद सेमरियावां ब्लाक प्रमुख मुमताज अहमद ने बताया कि पूर्व प्रमुख सलाहुद्दीन की हालत में सुधार हो रहा है।
पूर्व प्रमुख सलाहुद्दीन समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता एवं पूर्व विधायक मेहदावल अब्दुल कलाम के साहबजादे हैं।