संत कबीर नगर 21 जनवरी 2021, केके मिश्रा
नगर पालिका खलीलाबाद की राजस्व कैसे बढ़ाई जाए इस संबंध में नगर पालिका बोर्ड की एक आवश्यक बैठक पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा के अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कीनगर पालिका पर क्षेत्र में आवासीय भूखंडों पर बने मकानों को नगर पालिका में दर्ज कराए जाएं साथ ही साथ उन्हें नगर पालिका से होने वाली सुविधाओं को मुहैया कराए जाएं इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर वर्मा ने कहा कीबोर्ड की बैठक में सभी सदस्यों द्वारा उपस्थिति दर्ज कराई गई तथा सबने यह है सर्वसम्मति से स्वीकार किया कि किसी भी तरह से नगर पालिका के राजस्व में वृद्धि कराए जाने से संबंधित विषयों पर हम एक साथ हैं और नगर पालिका खलीलाबाद का राजस्व बढ़ाया जाए, केके मिश्रा