संतकबीरनगर
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज संतकबीरनगर मे पुलिस की पाठशाला का आयोजन

आज दिनांक 21.01.2021 को राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज संतकबीरनगर मे *पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया । जिसमे पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *डा0 कौस्तुभ* द्वारा छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के तहत हेल्पलाइन नंबरों, आत्मसुरक्षा, चाइलडसेफ्टी, गुडटच- बैडटच, बालअपराधों, यातायात नियमों व पुलिस की कार्यप्रणाली के संबन्ध में जागरूक किया गया । महोदय द्वारा सर्वप्रथम छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के तहत उनकी सुरक्षा के संबन्ध मे वार्ता की गई, व उ0प्र0 पुलिस द्वारा चलायी जा रही सुरक्षा संबन्धित एप / 112 / वुमेन पावर हेल्प लाइन 1090 / यूपी कॉप / 181, य़ूपी-112, चाइल्ड हेल्प लाइन- 1098 के बारें में अवगत कराया गया साथ ही छात्राओं को बताया गया कि यदि कोई भी शख्स सोशल मीडिया या अन्य किसी भी माध्यम से परेशान करता है तो तत्काल उक्त नम्बर डायल कर सूचना दें । महोदय द्वारा छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और शोषण के प्रति आवाज उठाने की सीख दी । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दृष्टिगत समस्त छात्राओं को यातायात नियमों के पालन करने हेतु शपथ भी दिलाया गया । इस दौरान राजकीय कन्या इण्टर कॉलजे की प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य, विद्यालय के समस्त शिक्षिका के साथ साथ प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डॉ शालिनी सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद मनोज कुमार पाण्डेय व प्रभारी चौकी गोला श्रीमती प्रतिभा सिंह व पीआरओ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मौजूद रहे।