बंदर के हमले से 8 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत

प्रदीप अग्रहरी की रिपोर्ट
संतकबीरनगर / चुरेब
ब्लाक क्षेत्र खलीलाबाद के चूरेब चौराहे पर बंदर से लोग परेशान है। आने जाने वाले राहगीर जो बाजार से राशन सब्जी के जाते है उन लोगो पर बंदर हमला कर देते है और ले जा रहे आवश्यक सामग्री छीन लेते है। लोग चाहकर भी कुछ नहीं कर पाते है। चाय, फल, सब्जी, किराने की दुकानों से कहीं फल सब्जी व समोसे जैसे आवश्यक सामग्री अचानक उठा ले जाते है। दुकानदारों को दिन भर बंदरो से बचने के लिए निगरानी करनी पड़ती है। जिसमे मंगलवार की सुबह अचानक एक बंदर के हमले से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई बच्चा हर्षित पुत्र अजय कुमार रामपुर रेवटी थाना मुंडेरवा जिला बस्ती के निवासी से जो चुरेब में अपना मजदूरी करके गुजरा करते है। बच्चे की मौत होने से माता पिता का रो रो कर बुरा हाल है।