संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
संतकबीरनगर / कुरैश अहमद में सिद्दीकी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर विवेकानंद जी के जयंती के अवसर पर युवा घेरा डालो कार्यक्रम के तहत समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता कोमल यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें पूरी तरह किसान गरीब मजदूर नौजवान विरोधी है।
श्री यादव ने बदायूं कांड का हवाला देते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार पर जबर्दस्त हमला करते हुए कहा कि आज प्रदेश में बहन बेटियों महिलाओं की इज्ज़त आबरु बिलकुल सुरक्षित नहीं है बलात्कार करके बर्बरता से हत्या कर दी जा रही है।
और पुलिस प्रशासन दोषियों पर कारवाई करने में नाकाम रहता है।

उन्होंने आगे कहा कि अब प्रदेश को अखिलेश यादव की जरूरत है 2022 के विधान सभा चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का मुख्यमंत्री बनना तय है कियूं कि जनता मौजूदा भाजपा सरकार से पूरी तरह ऊब चुकी है और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है।
इस अवसर पर
पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष लोरिक यादव, अवधेश यादव, प्रमोद यादव, शैलेंद्र पांडे, ओम प्रकाश मिश्रा, सुरेंद्र यादव दयाराम पासवान, अक्षय मौर्य, राजाराम मौर्या, नंदलाल यादव, प्रधान प्रमोद यादव, आदि नेता कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।